बुद्धि और विद्या का प्रतीक है मां सरस्वती पूजन – डॉ प्रेमचंद अग्रवाल
भारत गुप्ता, चमन लाल
सर्वप्रथम प्रयागराज महाकुंभ मे हुए हादसे में मृतक श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि

डोईवाला – हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर ऋषिकेश रोड में बसंत पंचमी के उपलक्ष में हवन यज्ञ, माँ सरस्वती पूजन के साथ-साथ छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर बसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया! कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सर्वप्रथम प्रयागराज महाकुंभ हादसे में मृतक श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया , पूजा पाठ और हवन यज्ञ कर छात्र-छात्राओं को बसंत पंचमी के महत्व को समझाते हुए कहा कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी होने के साथ-साथ ज्ञान की प्रतीक है। हमें हमारी संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए,

इससे हिंदू संस्कृति को बढ़ावा मिल सके! प्रकृति का नया रूप सभी जीव जंतुओं में ऊर्जा का संचार करता है! उन्होंने छात्र छात्राओं को होने वाली बोर्ड एवं गृह परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की! जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल और नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने ऋतुराज बसंत उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आव्हान किया है उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण हमारे सामने बड़ी चुनौतियां है एक साथ मिलकर ही इसका मुकाबला किया जा सकता है कि इस मौके पर स्कूल अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल प्रधानाचार्य महेश चंद गुप्ता,पंडित रमेश डंडरियल,अखिलेश मित्तल,विनय ज़िंदल, विशाल छेत्री,अजय रावत, अभिषेक अग्रवाल, बख्तावर सिंह, प्रेम सिंह पम्मी राज,,सुरेंद्र कुमार लोधी, संचित पांडे, नरेश बलूनी के अलावा विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाये मौजूद रहे!



