
स्वच्छता पखवाड़े में छात्र-छात्राओं ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल।
पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में स्वच्छता पखवाड़े के तहत बुधवार को छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार एवं औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता पखवाड़े के नौवें दिन आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जामुन, नीम, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण और विद्यालय परिसर को हरा-भरा एवं स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पौधरोपण का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण करना है।
कार्यक्रम में स्वच्छता पखवाड़े के नोडल अधिकारी अश्वनी गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, सुदेश सहगल सहित गिरिजा यादव, अरमान, आरूशा, सबा एवं अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



