
डोईवाला में निराश्रित स्वान पशुओं के बंध्याकरण व वैक्सीनेशन का अभियान
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल।
नगर पालिका परिषद डोईवाला क्षेत्र में निराश्रित स्वान (कुत्तों) की संख्या को नियंत्रित करने और उन्हें विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से बंध्याकरण एवं वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पालिका परिषद डोईवाला द्वारा ह्यूमन वर्ल्ड फाउंडेशन इंडिया के सहयोग से विभिन्न वार्डों में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान नगर पालिका क्षेत्र से कुल 8 निराश्रित स्वान पशुओं को पकड़कर निर्धारित सेंटर भेजा गया, जहां उनका नियमानुसार बंध्याकरण एवं वैक्सीनेशन किया जाएगा।
नगर पालिका की टीम के सचिन रावत ने बताया कि निराश्रित स्वान पशुओं के बंध्याकरण और टीकाकरण से उनकी संख्या को नियंत्रित करने के साथ ही रेबीज जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। अभियान को आगे भी नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जारी रखने की योजना है।
अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद डोईवाला के कर्मचारी सचिन रावत एवं नीरज टपस सहित ह्यूमन वर्ल्ड फाउंडेशन इंडिया की टीम के कर्मचारी उपस्थित रहे।



