नरेंद्र सिंह नेगी ने ली डोईवाला के अध्यक्ष पद की शपथ
शपथ से पूर्व किया नगर पालिका में हवन यज

चमन लाल ,भारत गुप्ता
डोईवाला – नगर पालिका डोईवाला के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह नेगी सहित 20 सभासदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, शपथ से पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने नगर पालिका में पहुंचकर हवन यज्ञ और पूजा अर्चना की!
शुक्रवार को शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला मे देहरादून सदर उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और 20 सभासद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें बधाई दी!इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने भरोसा किया है उसे पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे! कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और विधायक बृजभूषण गेरोला ने कहां कि डोईवाला नगर पालिका का ऐतिहासिक विकास किया जाएगा! नगर के विकास में सभी से सहयोग देने की अपील की है! नगर के विकास को राजनीति से ऊपर रखें! इस मोके पर विदुषी निशंक, राज्य मंत्री विश्वास डाबर,नगर पालिका अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी शमशेर सिंह पुंडीर, चुनाव संयोजक रामेश्वर प्रसाद लोधी, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल,पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, ईश्वर चंद अग्रवाल,आदेश पवार, सरिता जोशी, पूनम चौधरी,उषा कोठारी, ललित जायसवाल, मनीष छेत्री, इस्लाम अहमद, योगी पवार, अवतार सिंह सैनी, संपूर्ण रावत, मंजू नेगी,सुशील लोधी, पुरुषोत्तम डोभाल, हिमांशु राणा,आशा कोठारी, विनय जिंदल, अनिल चौहान आदि मौजूद रहैं।

नवनिर्वाचित 20 सभासदों ने ली शपथ
1- मनीष धीमान 2- सुरेश सैनी 3- कल्पना नेगी राणा 4- अरुण सोलंकी 5- राकेश डोभाल 6- प्रियंका मनवाल 7- राजेश भट्ट 8- संदीप सिंह नेगी 9- प्रदीप सिंह 10- ईश्वर सिंह रोथान 11- अमित कुमार 12- बबीता 13- गौरव मल्होत्रा 14- सुशीला सैनी 15 – रियासत अली 16- सुरेंद्र कुमार 17- विनीत राजपूत 18- सुनीता सैनी 19- जमना देवी 20- रीना कोठारी



