दिल्ली में भ्रष्टाचार का ‘शीशमहल ध्वस्त’, विधायक गैरोला बोले झूठ का राज खत्म हुआ
भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, आतिशबाजी कर एक दूसरे को खिलाई मिठाई
चमन लाल, भारत गुप्ता
डोईवाला – दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हुए! 27 साल बाद भाजपा ने दिल्ली में फिर से वापसी की है कार्यकर्ताओं ने चौक बाजार में जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया! विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी का शीश महल ध्वस्त हो गया है! दिल्ली के मतदाताओं ने भाजपा को प्रचंड जीत दिलाकर भ्रष्टाचार से मुक्ति दे दी है! जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल और पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तुष्टिकरण, राष्ट्र विरोधी, परिवारवाद की राजनीति को दिल्ली की जनता ने नाकार दिया है कहां कि दिल्ली में झूठ का राज्य खत्म हो गया है और दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग की शुरुआत है! पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनना उनके करिश्माई व्यक्तित्व और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है इस मौके पर संस्कार भारती मंडल अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल, ममता नयाल, सभासद सुरेश सैनी,पंकज शर्मा,रीता छेत्री,संपूर्ण रावत, मनीष यादव,प्रकाश कोठारी, पुरुषोत्तम डोभाल, विनय जिंदल,सुंदर लोधी,कमल गोला, सुबोध जायसवाल, नितिन बर्थवाल, चंदन जायसवाल,रविंद्र बेलवाल, विनीत राजपूत, रश्मि कुर्ल,संजय चमोली, मयंक तायल,दरपान बोरा,सूरज कोठारी पंकज बहुगुणा के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!




