उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज, महाकुंभ भ्रमण के दौरान एसडीआरएफ उत्तराखंड के जवानों से की मुलाकात।

महाकुंभ ड्यूटी में एसडीआरएफ जवानों के साहसिक कार्यों को सराहा
चमन लाल, भारत गुप्ता
जोलीग्रांट उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज में कुंभ मेला के दौरान तैनात राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के जवानों से मुलाकात कर उनके द्वारा किए गए साहसिक और सराहनीय कार्यों को सराहा।
सेनानायक, एसडीआरएफ़ अर्पण यदुवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीआरएफ जवानों से मुलाकात कर उनकी पिछले एक महीने से कुंभ मेले में की जा रही ड्यूटी की सराहना की। उन्होंने जवानों को भविष्य में भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सेनानायक, एसडीआरएफ ने बताया कि आईजी एसडीआरएफ श्रीमती रिधिम अग्रवाल के निर्देशानुसार, कुंभ मेले में एसडीआरएफ की टीम ने भीड़ नियंत्रण, जल दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन बचाव कार्य और अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट स्वप्न किशोर, इंस्पेक्टर गजेन्द्र परवाल एवं इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह इत्यादि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



