खिलाड़ियों को दी जाएगी हर संभव सहायता- नरेंद्र सिंह नेगी

उत्तराखंड में खेलों को मिली नई पहचान, युवाओं का सवरेगा भविष्य
भारत गुप्ता, चमन लाल
डोईवाला – नगर पालिका परिषद में हिमालय पंचवटी स्पोर्ट प्रमोशन फाउंडेशन देहरादून के तत्वाधान में महिला जूडो कराटे खिलाड़ियों को पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने खेलकिट वितरित करते हुए कहा कि खेल के प्रति रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को हर संभव मदद की जाएगी, कहा कि उत्तराखंड में आयोजित 38 में राष्ट्रीय खेल ना सिर्फ प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है बल्कि युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने की नई प्रेरणा भी दी है! इस ऐतिहासिक आयोजन ने यह साबित कर दिया की मेहनत लगन और सही दिशा में प्रयास करने से बड़े से बड़े लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकते हैं! संस्था अध्यक्ष, पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश के युवाओं में खेल को लेकर जागरूकता बड़ीऔर उन्होंने इसे करियर के रूप की दिशा में सोचना शुरू कर दिया है। कहां कि जूडो करटो के अलावा बैडमिंटन, वॉलीबॉल जैसे खेलों की ओर क्षेत्र के खिलाड़ियों पर ध्यान दिया जाएगा! राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ियों को नौकरियों में भी चार प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है!जूडो कराटे एशियन पदक विजेता एवं कोच प्रज्ञा जोशी ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी को शाल और बुके देते हुए कहा कि बालिकाएं पढ़ाई के साथ-साथ खेल,सुरक्षा और कानून के बारे में भी जागरूक रहे! आज भारत में लिंग असमानता बड़े पैमाने पर है, ऐसे में पर्याप्त समर्थन के अभाव व सामाजिक वर्जनों को तोड़कर अपना परचम रहने वाली मैरी कॉम,विनेश फोगाट, बबिता फोगाट,मानसी जोशी, पीवी संधू,हिमादास जैसी महिला खिलाड़ियों को भुलाया नहीं जा सकता! कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सह कोच सपना मानसी जवारी,सृष्टि,सिया जोशी,अंजली,नंदिनी, सभासद विनीत राजपूत, सभासद संदीप नेगी,पूनम तोमर, हौसला पवार,अवतार सिंह, गौरव मल्होत्रा, हिमांशु राणा आदि मौजूद रहे!



