हर मूलभूत सुविधाओं को गंभीरता से लेना पहला लक्ष्य
नरेंद्र सिंह नेगी
वार्ड नंबर 11 और 12 के लोगों ने किया पालिकाध्यक्ष का स्वागत

चमन लाल, भारत गुप्ता
डोईवाला – नरेंद्र सिंह नेगी पालिका अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार वार्ड नंबर 11 और 12 में स्वागत कार्यक्रम में पहुंचकर जीत के लिए मतदाताओं का धन्यवाद दिया! उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में कोई फर्क नहीं है, जो भी कार्य को कहा जाएगा, उसे जरूर पूरा किया जाएगा! उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों से बैठक कर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को गंभीरता से लिया जाएगा! भाजपा वरिष्ठ नेत्री राममूर्ति ताई ने कहां कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं है,उसे ट्रिपल इंजन की सरकार समाधान के लिए सक्षम है! उन्होंने मकान मालिकों से कहा कि जो भी मकान मालिक किराएदार रखता है उसका सत्यापन कोतवाली में जाकर जरूर करवा ले, जिससे चालानी कार्रवाई से बचा जा सके! इस मौके पर कांग्रेस नेता भारत भूषण पेले,वार्ड 16 सभासद सुंदर लोधी, एडवोकेट सुशील वर्मा,कमल गोला, रवि पाल, प्रेमसिंह पम्मी राज, बॉबी शर्मा, चंद्र प्रकाश, अमृता, अनामिका, अरमान, कर्मवीर,लल्लन, रिंकी नंदू,रामू, सुरेश, महेंद्र, आदि मौजूद रहे!



