पर्यावरण मित्रो ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी का किया स्वागत
पर्यावरण मित्रों की समस्या का होगा जल्द समाधान – पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी

चमन लाल ,भारत गुप्ता
डोईवाला – नगर पालिका चुनाव मे अध्यक्ष पद पर विजयी रहे, नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद नगर पालिका मे पालिका अध्यक्ष का पद भार संभालने पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के शाखा प्रभारी राजेश मंचल के नेतृत्व मे डोईवाला नगर पालिका परिषद के पर्यावरण मित्रों ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी को पुष्प गुच्छ भेट कर उनका स्वागत कर जीत की शुभकामनाएं दी! इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कार्यकारी प्रधान बीरु गोडियाल ने पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी को पर्यावरण मित्रो की समस्याएं बताई! पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने पर्यावरण मित्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी समस्याओ का निराकरण किया जायेगा! और पर्यावरण मित्रों की सहायता से ही नगर को आदर्श नगर पालिका को विकसित करने का कार्य किया जाएगा! साथ ही साथ पर्यावरण मित्रों की संख्या को बढ़ाया जाएगा और नई कूड़ा गाड़ियों को लेने पर बैठक में विचार किया जाएगा! इस अवसर पर सुपरवाइजर सुरेंद्र मचल,सुपरवाइजर नीरज कुमार, अर्जुन, विनोद कुमार, नरेश रजत, सोनी, सुरेखा, निशु, सरिता , बाला देवी पूजा, तरुणा आदि मौजूद रहे!



