
सदैव आप की सेवा में – विक्रांत वर्मा, चमन लाल
दूधली मार्ग का चौड़ीकरण न होने पर विधानसभा सत्र के पहले दिन विरोध प्रदर्शन करेंगे दूधली गांव के ग्रामीण
डोईवाला- पिछले कई वर्षा से दूधली व उससे सटे गांव के ग्रामीण दूधली- डोईवाला मार्ग के चौडीकरण की मांग कर रहे हैं। जिस पर कई बार सरकार व प्रशासन द्वारा इस मार्ग के चौड़ीकरण का आश्वासन भी दिया गया, पर अभी तक इस मार्ग का निर्माण नहीं किया गया। जिससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। ओर आज एक बार फिर से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने सरकार को शख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क का निर्माण न होने पर 17 फरवरी को विधानसभा सत्र के दौरान सैकड़ों ग्रामीण दूधली मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव सिंह ने कहा कि दूधली मार्ग हादसों का अड्डा बन चुका है, आये दिन यहां बड़े बड़े हादसे हो रहे हैं। लच्छीवाला में टोल टैक्स बनने की वजह से दूधली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ चुकी है। जबकि मार्ग की चौड़ाई बहुत कम है। ऐसे में ग्रामीणों का सड़क पर चलना पूरी तरह दुर्भर हो चुका है। जिसका शीघ्र चौड़ीकरण होना जरूरी है।
ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव सिंह, किसान नेता उम्मेंद बोरा,पूर्व ग्राम प्रधान सुनील दत्त, मधु सिंह, कांग्रेस नेता रंजीत सिंह, भारत भूषण कौशल , यासीन, चन्द्र प्रकाश,हैप्पी सिंह आदि तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।



