रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर व परशुराम लक्ष्मण संवाद का हुआ मंचन ।

भास्कर इंडिया लाइव चमन लाल
अठूरवाला सांस्कृतिक मंच समिति के तत्वावधान मे अठूरवाला में रामभक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला, जब रामलीला के तीसरे दिन सीता सवयंबर,राम सीता विवाह और परशुराम संवाद की लीलाओं का मंचन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विदुषी ,जमदग्नि ,पंचम मिया,कांग्रेस डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोभाल-
ने कहा कि रामलीला समाज में एकता और धार्मिक भावना का संदेश देती है। निर्देशक ममता कुवंर ने बताया कलाकारों की निष्ठा और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
महासचिव करतार नेगी-
ने कहा कि अठूरवाला की रामलीला केवल मंचन नहीं, बल्कि श्रद्धा, संस्कृति और समाज की चेतना का संगम है। समिति का उद्देश्य श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाकर समाज में धर्म, मर्यादा और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।
शुभ अवसर-
पर सचिव यशवंत सिंह गुसांईं, डॉ ममता कुंवर,राकेश चोहान,सुमेर सिंह नेगी, रणजीत सिंह, केंद्रपाल तोपवाल, सुधीर रावत, चतर सिंह, वीरेंद्र रावत सुभाष तोपवाल,सोहन गुसाईं,अर्जुन,राहुल,नवीन,हरीश डोभाल,,अरविंद घिल्डियाल ,विनोद कोठियाल आदि मौजूद थे



