
अवधेश सेमवाल बने उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष।
भास्कर इंडिया लाइव
देहरादून जनपद कार्यकारिणी गठन*
बैठक के द्वितीय सत्र में संगठन के उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ देहरादून जिला कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए । जिसमें अवधेश सेमवाल को जिला अध्यक्ष नकुल रावत को जिला महामंत्री और कमलेश गौड़ को जिला कोषाध्यक्ष विनोद बिष्ट को जिला संरक्षक सर्वसम्मति से चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवधेश सेमवाल ने कहा कि संगठन द्वारा शिक्षक हितों को प्रखरता से उठाया जाएगा।



