
किसान भवन में भाकियू टिकैत का विशेष कार्यक्रम, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
जंगली जानवरों से फसल नुकसान का मुद्दा उठा, किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर वन विभाग को सौंपा ज्ञापन
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल। गन्ना सोसाइटी स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) परवादून, देहरादून के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परवादून जिला अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह ने की। इस दौरान संगठन के हाल ही में मनोनीत एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति एवं पदोन्नति पत्र सौंपते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह ने सभी नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिन कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है, वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा किसानों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने का आह्वान किया।
जंगली जानवरों से फसल नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठा
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसलों को लगातार पहुंचाए जा रहे नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने कहा कि जंगली जानवरों के कारण खेतों में तैयार फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने इस समस्या के स्थायी समाधान के साथ ही फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
किसानों की समस्या को लेकर लच्छीवाला वन प्रभाग के क्षेत्राधिकारी (RO) गंभीर सिंह धामंधा को प्रस्ताव पत्र एवं ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने मांग की कि फसल नुकसान का शीघ्र सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए तथा जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
RO गंभीर सिंह धामंधा ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इन पदाधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों को नियुक्ति एवं पदोन्नति पत्र सौंपे गए—
मनमीत सिंह — युवा तहसील अध्यक्ष
रणजीत सिंह — युवा ब्लॉक अध्यक्ष
अंकित कुमार — सदस्य, युवा जिला कार्यकारिणी
मुकुल राणा — सदस्य, युवा जिला कार्यकारिणी
रोहित कुमार — सदस्य, युवा जिला कार्यकारिणी
मनिंदर सिंह — सदस्य, युवा जिला कार्यकारिणी
राजेश सैनी — खैरी फर्स्ट, जिला कार्यकारिणी सदस्य
शाहिद — ब्लॉक महासचिव
संजय कुमार पाल — ब्लॉक उपाध्यक्ष
अमरीक सिंह — ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य
सुखविंदर सिंह — ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य
हरजीत सिंह — ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य
रोहित चौधरी — ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य
इरफान अली — तहसील उपाध्यक्ष
अब्दुल रहमान — ब्लॉक उपाध्यक्ष
किसानों के हित में एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प
कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, चौधरी हरेंद्र बालियान, सरदार जसवीर सिंह, मीडिया प्रभारी गुरदीप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, खालिद, सरदार मनजीत सिंह सहित भारतीय किसान यूनियन टिकैत के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने तथा किसानों की समस्याओं एवं अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। उपस्थित किसानों एवं पदाधिकारियों ने किसान एकता को मजबूत करते हुए किसान हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।



