
सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए कृष्ण सिंह रावत, जनप्रतिनिधियों एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किया सम्मानित
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमन लाल। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के बिजली विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद कृष्ण सिंह रावत सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने कहा कि कृष्ण सिंह रावत ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और लगन के साथ विभाग की सेवा की। उनकी कार्यशैली एवं सेवाभाव विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायी रहा है।
सम्मान समारोह में सभासद प्रियंका मनवाल, विनीत मनवाल, सचिन रावत एवं नितिन सोलंकी सहित अधिशासी अभियंता इम्तियाज अली, उपखंड अधिकारी मदन मोहन बहुगुणा, जेई तासीम अहमद तथा बिजलीघर रामनगर थानो के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने कृष्ण सिंह रावत को सेवानिवृत्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही उनके आगामी जीवन को खुशहाल और आनंदमय बनाने की मंगलकामना की।



