
छात्रसंघ चुनाव में बढ़ा उत्साह, 42 नामांकन पत्र बिके
अध्यक्ष और महासचिव पद पर छह-छह दावेदारों ने खरीदे पर्चे, उपाध्यक्ष व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर नौ-नौ नामांकन
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला, चमन लाल। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर बुधवार को छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। चुनाव में किस्मत आजमाने के इच्छुक प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ कॉलेज पहुंचकर नामांकन पत्र खरीदे। छह पदों के लिए कुल 42 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज पांडे ने बताया कि अध्यक्ष, महासचिव, सह-सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए छह-छह नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं उपाध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए नौ-नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की जांच सहित अन्य निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान कॉलेज परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की चहल-पहल रही। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही छात्रसंघ चुनाव को लेकर गतिविधियां भी तेज हो गई है



