
हिंदी भावों की भाषा, देशभक्ति की भावना जगाती है: वक्ता
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का विषय “भाषा की महत्ता और उसका सम्मान” रहा।
जूनियर वर्ग में आस्था, दीपांजली भारती और महक तथा सीनियर वर्ग में सुहाना, शिदरा और कल्पना ने स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल और उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल और उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी ने कहा कि हिंदी हमारे स्वाभिमान और अस्मिता की प्रतीक है। हिंदी भावों की भाषा है, जो लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना पैदा करती है। हिंदी भाषा की समृद्धि और सम्मान के लिए सभी को निरंतर प्रयास करना चाहिए।
हिंदी विभागाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रभावी, सटीक और तर्कपूर्ण विचार रखने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
प्रतियोगिता में रत्नेश द्विवेदी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर शिक्षक भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला, अवधेश सेमवाल, पूजाजोशी, सुदेश सहगल, राधा गुप्ता, तेजवीर सिंह और मयंक शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।



