
29 सितंबर को सजेगा श्री खाटू श्याम का भव्य दरबार
14वां श्री खाटू श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाएगा श्री श्याम मस्त मंडल
भास्कर इंडिया लाइव
देहरादून डोईवाला विक्रांत वर्मा।
श्री श्याम मस्त मंडल डोईवाला की ओर से मंगलवार को 14वां श्री खाटू श्याम महोत्सव ऋषिकेश रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका में श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

महोत्सव में श्री खाटू श्याम की भव्य पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में दर्शन और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद
लेंगे।

समिति से जुड़े राहुल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल होंगे, जबकि देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महोत्सव को लेकर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।



