
आंगनवाड़ी बाल मेले में बच्चों ने दिखाया उत्साह, मातृशक्ति का हुआ सम्मान
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल। भोगपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित बाल मेले में भाजपा उत्तराखंड व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक पवन सैनी ने प्रतिभाग कर नन्हे बच्चों और मातृशक्ति का उत्साहवर्धन किया। मेले में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि माताओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
इस दौरान पवन सैनी ने बच्चों से संवाद कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम में आयोजित गोदभराई समारोह में सोनाली, रक्षित और सुनेना को सम्मानित करते हुए उन्होंने सुखद एवं स्वस्थ मातृत्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
पवन सैनी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत करने के साथ माताओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बाल मेले और गोदभराई जैसे आयोजनों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ विकास और मातृशक्ति का सम्मान समाज की साझा जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी (नंदू प्रधान), बड़कोट प्रधान प्रतिनिधि सुनील रावत, रौनक भट्ट, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, बूथ अध्यक्ष मधुसूदन कुकरेती, जिला महामंत्री सुचिता रावत, सामाजिक कार्यकर्ता सर्वेश रावत, रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष पूजा पुंडीर और सुपरवाइजर सलिता सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, अभिभावक को बच्चे मौजूद रहे



