
कालिंदी ट्रैक पर रेस्क्यू अभियान सफल, 67 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले
भास्कर इंडिया लाइव
उत्तरकाशी विक्रांत वर्मा। जनपद के दुर्गम एवं अत्यधिक ऊंचाई वाले कालिंदी ट्रैक क्षेत्र में फंसे 67 ट्रेकर्स का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। एसडीआरएफ के नेतृत्व में भारतीय सेना, UCADA, पैरामिलिट्री बल, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाया।

रेस्क्यू किए गए ट्रेकर्स में ऑडेन कोल से 29, कालिंदी खाल से 19, माउंट जॉगिंग से 8 और वासुकी ताल से 11 ट्रेकर्स शामिल हैं। कठिन भू-भाग, भारी बर्फबारी, तेज हवाओं और खराब मौसम के बीच बचाव दलों ने पैदल तथा हेली रेस्क्यू के जरिए सभी को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।
सभी ट्रेकर्स को हर्षिल हेलीपैड से अस्पताल पहुंचाकर स्वास्थ्य जांच कराई गई। एसडीआरएफ ने अन्य एजेंसियों के समन्वय और टीमवर्क से अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।



