
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल। आंगनबाड़ी केंद्र मिस्सरवाला-2 में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं एवं विचारों को जाना गया।
कार्यक्रम में वार्ड सभासद श्रीमती रीना कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में प्रकाश कोठारी ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान गोद भराई एवं अन्न प्राशन संस्कार भी संपन्न कराए गए।
इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनिता गुरुंग, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती आशा कोठारी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रजनी बडोनी, शबीना गुरुंग, मीडिया संयोजक केतन गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिया क्षेत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती मंजू जोशी, सहायिका चेता कंडारी, आशा कार्यकर्ता सरिता सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन मातृशक्ति एवं बच्चों से सीधे संवाद स्थापित करने तथा उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रभावी माध्यम हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा एवं जनसंवाद की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।



