
उत्तराखंड प्रभारी राम माधव का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
भास्कर इंडिया लाइव
देहरादून जौलीग्रांट चमनलाल। भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी राम माधव के प्रथम बार देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पहुंचते ही पार्टी नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, ऋषिकेश के शंभू पासवान, डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, राज्य मंत्री बलजीत सिंह सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राम माधव के स्वागत को लेकर एयरपोर्ट परिसर में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन की ओर से शुभकामनाएं दी



