
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157 वी जयंती एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री कीजयंती के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज मे विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। एनएसएस से जुडे स्वयंसेवियो ने विद्यालय परिसर मे श्रमदान कर उसे सुंदर बनाने का कार्य किया। शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने ध्वजारोहण किया।विद्यालय परिवार के सदस्यो ने महापुरुषो के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनको याद किया। कक्षा ग्यारह की छात्रा सबा,जिया ने देशभक्ति गीतो की प्रस्तुती दी।छात्रा गायत्री,सिमरन ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। स्वच्छता पर आधारित लघु नाटिका ‘गांधी जी का सपना’ अपना सार्थक सन्देश देने मे सफल रही। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता,मनोज कुमार ने छात्र छात्राओ से गांधी जी के विचारो को अपने जीवन मे उतारने की बात कही।इस अवसर पर रामपुर तिराहा कांड के शहीदो को भी याद किया गया। विद्यालय की एनएसएस इकाई ने प्रभारी पूजा जोशी के नेतृत्व मे स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर शिक्षक भुवनेश वर्मा,ओमप्रकाश काला,रत्नेश द्विवेदी,विवेक बधानी,तेजवीर सिंह,अवधेश सेमवाल,सुदेश सहगल,राधा गुप्ता,अर्चना पाल,श्यामानंद,गौरव रावत,अनीता बलोदी,विदुशी,नीलम बिष्ट,आफरीन अंसारी,के अलावा चेतन प्रसाद कोठारी,मयंक शर्मा,श्री पाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने किया।



