
आंगन का मिलन कार्यक्रम में मातृशक्ति का सम्मान
भास्कर इंडिया लाइव
अठूरावाला जोगियाणा आंगनबाड़ी केंद्र में महालक्ष्मी किट वितरित, गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
डोईवाला। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत अठूरावाला-जोगियाणा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकित काला ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान अंकित काला ने आंगनबाड़ी सहायिका नीमा सकलानी के साथ लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित कीं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर अंकित काला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में मातृशक्ति के सशक्तिकरण तथा बच्चों के बेहतर पोषण एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माताओं और बच्चों के पोषण एवं विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनकी सेवाओं का सम्मान करना गौरव की बात है।
कार्यक्रम में क्षेत्र की मातृशक्ति, लाभार्थी एवं नन्हे-मुन्ने बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
ये रहे उपस्थित:
नीमा सकलानी, अनीता सकलानी, नेहा भंडारी, सुहानी, प्रियंका पुंडीर, अनुप्रिया भंडारी, लक्ष्मी रानी, अंकिता, मनसा सकलानी, श्वेता सेमवाल, शिवाय, आंचल, हींना, संगीता, नीलम राणा, आरती उनियाल और नीलम नेगी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, लाभार्थी एवं बच्चे उपस्थित रहे।