
डोईवाला में जिला योजना समिति के टिकट को लेकर भाजपा में घमासान! पांच दावेदारों के नामों से बढ़ी सियासी हलचल
विधायक बृज भूषण गैरोला और पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के मार्गदर्शन में भाजपा सभासदों की संगठनात्मक बैठक, 16 अक्टूबर के चुनाव पर टिकी निगाहें
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल। जिला योजना समिति के सदस्य पद को लेकर डोईवाला की सियासत में हलचल तेज हो गई है। भाजपा के भीतर टिकट को लेकर दावेदारी का दौर शुरू हो चुका है। पांच नाम सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है। कि आखिर संगठन किस दावेदार पर भरोसा जताकर उसे मैदान में उतारेगा।
जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए प्रियंका मनवाल, कल्पना राणा, प्रदीप नेगी, सुरेश सैनी और राकेश डोभाल ने अपनी दावेदारी पेश की है। पांच दावेदारों के सामने आने से टिकट चयन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में डोईवाला के विधायक बृज भूषण गैरोला और नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के मार्गजिलादर्शन में नगर पालिका डोईवाला के भाजपा सभासदों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना समिति के सदस्य पद के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। संगठन की इस कवायद को आगामी चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पांच दावेदार, फैसला संगठन के हाथ में
जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए पांच दावेदारों के नाम सामने आने के बाद अब सबकी नजरें भाजपा संगठन के निर्णय पर टिकी हैं। संगठन किसे प्राथमिकता देता है और किस सभासद के नाम पर सहमति बनती है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
16 अक्टूबर को चुनाव, बढ़ा राजनीतिक उत्साह
16 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर डोईवाला में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। टिकट की दावेदारी से लेकर संगठन के संभावित फैसले तक, हर घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। अब देखना होगा कि पांच दावेदारों में से किसके नाम पर अंतिम मुहर लगती है और कौन जिला योजना समिति में पहुंचने की बाजी मारता है।
फिलहाल, दावेदार पांच हैं, लेकिन टिकट किसे मिलेगा—इस पर सबकी निगाहें भाजपा संगठन के फैसले पर टिकी हुई है।



