
नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखंड, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया स्वागत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव आनंद बर्धन रहे मौजूद
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार को देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवनियुक्त राज्यपाल का अभिनंदन किया। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन के उत्तराखंड आगमन पर एयरपोर्ट परिसर में औपचारिकता स्वागत की व्यवस्था की गई थी।



