
डोईवाला चीनी मिल की गार्डन कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
कलश पूजन और शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय कथा का शुभारंभ
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल। डोईवाला चीनी मिल की गार्डन कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश पूजन और कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत सबसे पहले चीनी मिल परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कलश शोभायात्रा के साथ श्रद्धालु शिव शक्ति मंदिर पहुंचे, जहां श्रीमद्भागवत का विधिवत पूजन किया गया। कथा व्यास पंडित श्री राम उपाध्याय ने श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कथा का शुभारंभ किया।
आयोजकों ने बताया कि शिव शक्ति मंदिर में तीसरी बार सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया जाएगा।
इस अवसर पर अवधेश कुमार, मनोज कुमार पांडेय, विजय कुमार शर्मा, रमेश कुमार, दीपक, सुमेन्द्र, कुलदीप कुमार, संजय श्रीवास्तव, आनंद लाला, सुशील जायसवाल, अमरजीत, सविता शर्मा, मंजू त्यागी, इंदू पांडेय, नीतू, नीता, बबीता विश्वकर्मा, श्रीमती मुकेश पाल सहित अन्य कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।



