
डोईवाला में आरके ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ, ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया उद्घाटन
हॉलमार्क सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ग्राहकों के लिए शुरू की आकर्षक लकी ड्रॉ योजना
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल /विक्रांत वर्मा।डोईवाला में आभूषणों की खरीदारी के लिए ग्राहकों को एक नया विकल्प मिला है। शुक्रवार को आरके ज्वेलर्स शोरूम का भव्य शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए व्यापार की निरंतर प्रगति की कामना की।
उद्घाटन अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों का विस्तार क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे प्रतिष्ठानों से ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं और स्थानीय व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलता है।
आरके ज्वेलर्स के संचालक राकेश गुप्ता ने बताया कि शोरूम में सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप हॉलमार्क वाले सोने-चांदी के आभूषणों के साथ डायमंड ज्वेलरी भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आभूषणों की विभिन्न आकर्षक वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए ‘सोना-चांदी खरीदो, लाखों के इनाम जीतो’ नाम से विशेष लकी ड्रॉ योजना भी शुरू की गई है। यह योजना 11 अक्टूबर से शुरू10 नवंबर तक चलेगी। इसके माध्यम से ग्राहकों को खरीदारी के साथ आकर्षक इनाम जीतने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर राकेश गुप्ता, नीरजसिंघल,ईश्वरचंद्रअग्रवाल गगन नारंग, राहुल अग्रवाल, कैलाश मित्तल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



