
अहंकार और अधर्म का अंत निश्चित, सच्ची भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती: व्यास राम उपाध्याय
भास्कर इंडिया लाइव
चमनलाल। डोईवाला चीनी मिल की गार्डन कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास राम उपाध्याय ने भक्त ध्रुव, भक्त प्रह्लाद और भगवान वामन अवतार के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।
भगवान नृसिंह अवतार की कथा सुनाते हुए व्यास राम उपाध्याय ने कहा कि अहंकार और अधर्म कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसका अंत निश्चित है और सच्ची भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। उन्होंने बताया कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए किसी भी रूप में प्रकट हो सकते हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
इस अडोईवालावसर पर यजमान यशपाल सिंह एवं श्रीमती भुनेश पाल ने पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के अंत में भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने की अपील की।
इस दौरान मनोज कुमार पांडे, अवधेश कुमार, विजय शर्मा, दिनेश वर्मा, रमेश कुमार, दीपक, सत्येंद्र त्यागी, अरुण बिष्ट, सविता शर्मा, मंजू त्यागी, इंदू पांडेय, बीना वर्मा, कमला देवी, पुष्पा उपाध्याय, अंजू बिष्ट सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, महिला मंडल और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।