
करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को तोहफा, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
भास्कर इंडिया लाइव
देहरादून। करवाचौथ पर्व के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिला कर्मचारियों को राहत देते हुए 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 28 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने प्रदेश में करवाचौथ के अवसर पर महिला कर्मचारियों के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। यह अवकाश राज्य के शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए लागू होगा।
शासन के इस निर्णय से करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को पर्व की तैयारियों और पूजा-अर्चना के लिए समय मिल सकेगा। अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से जारी की गई है।



