
डोईवाला पीजी कॉलेज में नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ
छात्र-छात्राओं को दिलाई गई नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल ।शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को भारत सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. संगीता बहुगुणा ने छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को नदियों के संरक्षण की शपथ दिलाकर किया।
इस अवसर पर परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश सेमवाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नमामि गंगे का मुख्य उद्देश्य गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाना, जलीय जैव-विविधता का संरक्षण करना और नदी के प्राकृतिक प्रवाह एवं पारिस्थितिकी को सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जनभागीदारी और युवाओं की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में डॉ. अर्चना नेगी, प्रो. नवीन नैथानी, प्रो. राकेश जोशी, डॉ. हर्ष नेगी, डॉ. पुष्पा नेगी, डॉ. पूरन सिंह खाती, डॉ. पूनम रावत, डॉ. संगीता रावत, डॉ. पंकज पांडे, डॉ. संजीब नेगी, डॉ. शिवकुमार लाल, डॉ. पल्लवी मिश्रा सहित एनसीसी एवं नमामि गंगे इकाई के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में डॉ. चंद्रकला नेगी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



