
अमित शाह की जनसभा को सफल बनाने में जुटी भाजपा,रानीपोखरी में हुई बैठक
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का किया आह्वान
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल ।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छह नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित दौरे और जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को रानीपोखरी में भाजपा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर रणनीति बनाई गई।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि अमित शाह का दौरा संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर तैयारियों में जुटने और क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को जनसभा में पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि जनसभा की सफलता में प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान तेज करते हुए पूरी ताकत से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं।
बैठक में प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, किसान मोर्चा गढ़वाल सह संयोजक अरुण शर्मा, सतीश सेमवाल, नवीन, रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, धर्मेंद्र रावत, आयुष मल्ल, अनिल कुमार, सुनील भट्ट और विक्रम भंडारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



