
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल। दिल्ली के राजघाट पर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर संघर्षरत उनके बुजुर्ग माता-पिता के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कथित अमानवीय कार्रवाई की नगर कांग्रेस ने कड़े शब्दों में निंदा की है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने इस कार्रवाई को बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि न्याय की मांग कर रहे बुजुर्ग माता-पिता के साथ ऐसा व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छह नवंबर को उत्तराखंड आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराएंगे।



