
शुगर मिल समय पर चलाने और किसानों को नया गन्ना बीज उपलब्ध कराने की मांग
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला। डोईवाला गन्ना विकास समिति के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डोईवाला शुगर मिल में नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने शुगर मिल का संचालन निर्धारित समय पर शुरू कराने की मांग रखी, ताकि किसानों को गन्ना आपूर्ति के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही अक्टूबर माह में होने वाली गन्ने की बुवाई को देखते हुए किसानों के लिए गन्ने का नया एवं उन्नत बीज उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने किसानों को गन्ने की उन्नत खेती की जानकारी देने के लिए गन्ना विकास गोष्ठी आयोजित करने और उसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने का भी सुझाव दिया।
प्रतिनिधिमंडल में गन्ना विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष ईश्वर चंद पाल, उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, संचालक नाथीराम पाल, संचालक तेजपाल सिंह मोंटी, सरजीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद



