
परवादून कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, मोहित उनियाल ने कहा—बूथ स्तर तक संगठन होगा मजबूत
10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव और 20 सचिव बनाए गए; संगठन विस्तार के साथ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प
भास्कर इंडिया लाइव
देहरादून। परवादून (देहरादून) जिला कांग्रेस कमेटी की नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ एवं सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई जिला कार्यकारिणी में 10 जिला उपाध्यक्ष, 15 जिला महासचिव और 20 जिला सचिव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा जिला कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, कार्यालय सचिव, सोशल मीडिया इंचार्ज और प्रेस मीडिया इंचार्ज की भी नियुक्ति की गई है।
जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि नवगठित जिला कार्यकारिणी कांग्रेस संगठन को परवादून क्षेत्र में और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को समझेंगे और जनहित से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाएंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?
जिला उपाध्यक्ष: एस.पी. बहुगुणा, जितेंद्र कुमार, मदन शर्मा, रेखा बहुगुणा, हर्षपति सेमवाल, सचवीर भंडारी, गुरविंदर सिंह गुर्री, रविंदर राणा, सतेंदर सिंह रावत एवं हाजी अब्दुल वहीद।
जिला महासचिव: गजेंद्र विक्रम शाही, स्वतंत्र बिष्ट, रमेश रांगड़, गौरव मल्होत्रा, कमलेश शर्मा, संदीप थापा, अफसाना अंसारी, अमित सैनी, राहुल मनवाल, सूरज भट्ट, शंभू प्रसाद रंकोटी, रेखा कांडपाल सती, अनिल रतूड़ी, रोशन व्यास एवं विजय बिष्ट।
जिला सचिव: मनमोहन सिंह पंवार, बाबूलाल, विमल किशोर तिवारी, बाला देवी, सुनीता बंसल, विशाल सजवाण, अमित रावत, युवराज पुन, साहिल अली, सुमित कौशल, रईस अहमद, मनीष व्यास, त्रिलोक सिंह, भरत लखेड़ा, सीताराम, मनीष उपाध्याय, नीरज चौहान, मनोज पाल, आदित्य जोहर एवं बसारत अली।
जिला कोषाध्यक्ष: लक्ष्मण बिष्ट।
जिला प्रवक्ता: रमेश सोलंकी एवं रजनीकांत रंजन।
जिला कार्यालय सचिव: उमेद बोरा।
सोशल मीडिया इंचार्ज: अनुज कन्नौजिया।
प्रेस मीडिया इंचार्ज: राहुल सैनी।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।



